मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!

Mansoon 2026 Rain : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और केवल इक्का-दुक्का स्थानों पर ही हल्की बारिश हो सकती है। इससे उमस और गर्मी बढ़ेगी, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Mansoon 2026 Rain : देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून का मिजाज अलग-अलग है। उत्तर भारत में बारिश के थमने से उमस और गर्मी से बेहाल कर रही है। इसके उलट उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लेह और जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों से लेकर मैदानी इलाकों तक अंधड़ के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बाढ़ और लैंडस्लाइड की चेतावनी है। आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर पूरे दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों पर भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मौसम की इस अनिश्चितता ने न केवल फसलों को प्रभावित किया है, बल्कि आने वाले रथ यात्रा और तीर्थयात्राओं के लिए भी चुनौतियां खड़ी कर दी है।

Mansoon Rain Alert

मॉनसून बारिश

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इसने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक लखनऊ में बारिश नहीं हुई। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 62 से 78 प्रतिशत के बीच रहा, जिसके कारण लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।

End of Feed