भारत की मिसाइल प्रणाली ने खींचा दुनिया का ध्यान, हमने किया चमत्कार, एयरो इंडिया में बोले राजनाथ

राजनाथ ने कहा, येलहंका में जो कुछ भी हमने देखा वह ऊर्जा का प्रकटीकरण है और यह ऊर्जा और उत्साह न केवल भारत के प्रतिभागियों में बल्कि दुनियाभर से देखा जा सकता है।

Rajnath Singh on Indian Missiles: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत परिवर्तन के क्रांतिकारी दौर से गुजर रहा है और देश के लड़ाकू विमान, मिसाइल प्रणाली, नौसैनिक जहाज न केवल हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं बल्कि पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन रहे हैं। राजनाथ सिंह ने ‘एयरो इंडिया 2025’ के स्वदेशीकरण कार्यक्रम और समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एयरो इंडिया ने जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, वह न केवल अद्वितीय हैं बल्कि ऐतिहासिक भी हैं।

Rajnath singh

राजनाथ सिंह

राजनाथ बोले, यहां ऊर्जा का प्रकटीकरण

उन्होंने कहा, मैं पिछले तीन दिन से इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से मौजूद हूं और यदि मुझे अपने अनुभव को तीन शब्दों में व्यक्त करना हो तो वह है ऊर्जा, ऊर्जा और ऊर्जा। उन्होंने कहा, येलहंका में जो कुछ भी हमने देखा वह ऊर्जा का प्रकटीकरण है और यह ऊर्जा और उत्साह न केवल भारत के प्रतिभागियों में बल्कि दुनियाभर से देखा जा सकता है। हमारे उद्यमियों, हमारे स्टार्टअप्स और नवप्रवर्तकों के बीच जो उत्साह देखा गया, वह सराहनीय है।

End of Feed