मानव विकास सूचकांक में भारत तरक्की की ओर, 130वें पायदान पर पहुंचा, जानें रिपोर्ट की अहम बातें

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत मध्यम मानव विकास श्रेणी में बना हुआ है, जो उच्च मानव विकास (एचडीआई = 0.700) की सीमा के करीब पहुंच रहा है। जानिए इस रिपोर्ट की अहम बातें।

Human Development Index: भारत मानव विकास सूचकांक (HDI) में लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा मंगलवार को जारी 2025 की मानव विकास रिपोर्ट (HDR) में 193 देशों में वह 130वें स्थान पर है। भारत ने 2022 और 2023 के बीच अपनी एचडीआई रैंकिंग 133 से 130 तक सुधारी है, और इसका एचडीआई मूल्य 2022 में 0.676 से बढ़कर 2023 में 0.685 हो गया।

India people

HDR में भारत की स्थिति सुधरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारत मध्यम मानव विकास श्रेणी में बना हुआ

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत मध्यम मानव विकास श्रेणी में बना हुआ है, जो उच्च मानव विकास (एचडीआई = 0.700) की सीमा के करीब पहुंच रहा है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि असमानता भारत के एचडीआई को 30.7 प्रतिशत तक कम करती है, जो इस क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसानों में से एक है। स्वास्थ्य और शिक्षा असमानता में सुधार हुआ है, वहीं आय और लिंग असमानताएं बनी हुई हैं।

End of Feed