भारतीयों पर सबसे ज्यादा पड़ी Covid-19 की मार, फेफड़ों को पहुंचा बड़ा नुकसान, स्टडी में हुआ खुलासा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 19, 2024, 12:01 PM IST

इसे फेफड़ों की कार्यप्रणाली पर SARS-CoV-2 के प्रभाव की जांच का सबसे बड़ा अध्ययन बताया जा रहा है, जिसमें 207 लोगों की जांच की गई। इसमें कई तथ्य सामने आए हैं।

Covid 19: कोविड-19 से उबरने वाले भारतीयों में फेफड़ों की काम करने की क्षमता बहुत प्रभावित हुई है और महीनों तक ऐसे लक्षण बने रहे। क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन से यह बात सामने आई है। स्टडी में पाया गया कि यूरोपीय और चीनियों की तुलना में भारतीयों के फेफड़ों की कार्यक्षमता अधिक खराब हुई। इसमें कहा गया है कि जहां कुछ लोगों में धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापसी में एक साल तक का समय लग सकता है, वहीं अन्य को जीवन भर फेफड़ों के नुकसान के साथ जीना पड़ सकता है।

covid 19

भारतीयों पर कोविड-19 का असर

207 लोगों की जांच हुई

इसे फेफड़ों की कार्यप्रणाली पर SARS-CoV-2 के प्रभाव की जांच का सबसे बड़ा अध्ययन बताया जा रहा है, जिसमें 207 लोगों की जांच की गई। महामारी की पहली लहर के दौरान किया गया यह अध्ययन हाल ही में पीएलओएस ग्लोबल पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुआ था। ठीक होने के दो महीने से अधिक समय के बाद हल्के, मध्यम और गंभीर कोविड से पीड़ित इन रोगियों में पूरे फेफड़ों का परीक्षण, छह मिनट की वॉक टेस्ट, रक्त परीक्षण और जीवन की गुणवत्ता का आकलन किया गया।

End of Feed