24 घण्टे काम करेंगे कर्मचारी! बॉर्डर एरिया से सुरक्षित निकाले जाएंगे यात्री; इंडियन रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच रेल मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में बॉर्डर क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। रेल भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में यात्रियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की सहायता हेतु विशेष गाड़ियों का संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमित गाड़ियों के साथ-साथ परिस्थिति को देखते हुए विशेष गाड़ियों की व्यवस्था की जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Special Train

ट्रेन (फाइल फोटो)

IPL खिलाड़ी ट्रेन से लाए गए

इसी क्रम में 9 मई 2025 को रेलवे द्वारा जम्मू और उधमपुर से कुल चार विशेष गाड़ियों का संचालन किया गया। इनमें तीन गाड़ियाँ आम यात्रियों के लिए चलाई गईं, जबकि एक विशेष गाड़ी का संचालन बीसीसीआई के अनुरोध पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए किया गया।

End of Feed