पाकिस्तान से तनाव के बीच नौसेना ने अरब सागर में मचाई खलबली, दुश्मन को दिखाई एंटी शिप मिसाइल की ताकत

अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने हाल ही में कई एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग की है। नेवी ने आज दुनिया को इसकी झलक दिखाई।

Indian Navy Anti-Ship Missile Firings: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ उपजे तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपनी ताकत दिखाकर खलबली मचा दी। नेवी ने बीच समंदर दुश्मन को अपनी एंटी शिप मिसाइल की ताकत दिखाई। अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने हाल ही में कई एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग की है। नेवी ने आज दुनिया को इसकी झलक दिखाई।

Navy missile

नौसेना ने किया एंटी-शिप मिसाइल परीक्षण

लंबी दूरी के सटीक आक्रामक

भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई एंटी-शिप फायरिंग की। भारतीय नौसेना ने कहा कि नौसेना देश के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार है, कभी भी, कहीं भी, किसी भी तरह।

End of Feed