दुश्मन की पनडुब्बियों को चुन-चुनकर मारेगा 'INS अंजदीप', समुद्र में विरोधियों का काल बनेगा हाईटेक 'डॉल्फिन हंटर'

INS Anjadip : भारतीय नौसेना ने ’डॉल्फिन हंटर’ के रूप में कार्य करने के लिए डिजाइन किए गए अंजदीप युद्धपोत को लॉन्च किया है। 77 मीटर लंबे इस पोत में एक ’हाई-स्पीड वाटर-जेट प्रोपल्शन सिस्टम’ लगा है, जो इसे त्वरित प्रतिक्रिया और निरंतर संचालन के लिए 25 समुद्री मील की अधिकतम गति हासिल करने में सक्षम बनाता है।

INS Anjadip: भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को आईएनएस अंजदीप युद्धपोत का जलावतरण किया। इस युद्धपोत का उद्देश्य भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं और तटीय निगरानी को बढ़ाना है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने चेन्नई बंदरगाह पर पोत का जलावतरण किया। आईएनएस अंजदीप ’एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट’ परियोजना के तहत बनाए जा रहे आठ पोतों में से तीसरा है। यह पोत ’डॉल्फिन हंटर’ के रूप में कार्य करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य तटीय क्षेत्रों में दुश्मन पनडुब्बियों का पता लगाना, उनका पीछा करना और उन्हें नष्ट करना है।

Indian Navy launched INS Anjadip

आईएनएस अंजदीप युद्धपोत लॉन्च

चेन्नई बंदरगाह पर आयोजित एक आधिकारिक समारोह में एडमिरल त्रिपाठी ने नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, सरकारी अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से पोत का जलावतरण किया। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 77 मीटर लंबे इस पोत में एक ’हाई-स्पीड वाटर-जेट प्रोपल्शन सिस्टम’ लगा है, जो इसे त्वरित प्रतिक्रिया और निरंतर संचालन के लिए 25 समुद्री मील की अधिकतम गति हासिल करने में सक्षम बनाता है।

End of Feed