कनाडा में हिंदुओं और मंदिरों की रक्षा के लिए तैयार हो रहा धाकड़ प्लान, खालिस्तानियों पर भारतीय एजेंसियों की नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 12:23 PM IST

Hardeep Singh Nijjar Murder Row: कनाडा स्थित गिरोह के सदस्य पाकिस्तान से नशीली दवाओं की तस्‍करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें बाद में पूरे पंजाब में वितरित किया जाता है। इन अवैध गतिविधियों से प्राप्त आय का एक हिस्सा कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी चरमपंथियों को वापस भेज दिया जाता है।

Hardeep Singh Nijjar Murder Row: भारत के साथ विवाद के बाद कनाडा में रह रहे हिंदुओं पर खतरा बढ़ गया है। खालिस्तानी संगठनों की ओर से हिंदुओं को धमकियां दी जा रही हैं और वे सरेआम मंदिरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में भारतीय एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं और कनाडा में रह रहे हिंदुओं और मंदिरों की सुरक्षा के लिए प्लान तैयार कर रही हैं।

Khalistan

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में भारतीय खुफिया एजेंसियों की एक बैठक हुई है, जिसमें चर्चा हुई कि कैसे कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी अब स्थानीय हिंदुओं और भारत समर्थक सिखों को खुलेआम धमकी दे रहे हैं और वहां के मंदिरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बैठक में हाल के दिनों में मंदिरों को तोड़े जाने की घटनाओं पर भी चर्चा हुई।

End of Feed