Ravindra Jadeja BJP: भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने ली बीजेपी की सदस्यता, विधायक पत्नी रिवाबा ने शेयर की फोटो

Cricketer Ravindra Jadeja BJP : भारतीय ऑलराउंडर ने की नई पारी की शुरुआत हो गई है, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. क्रिकेटर रवींद्र जडेजा BJP के सदस्य बन गये हैं
  2. पत्‍नी रिवाबा जडेजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की
  3. रवींद्र जडेजा ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल से संन्‍यास का एलान किया था

Cricketer Ravindra Jadeja Joined BJP : क्रिकेटर रवींद्र जडेजा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य बन गये हैं। जामनगर विधायक और रवींद्र जडेजा की पत्‍नी रिवाबा जडेजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की है, बता दें कि जडेजा की पत्‍नी रिवाबा गुजरात के जामनगर से बीजेपी विधायक है।

Ravindra Jadeja Joined BJP

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा बीजेपी में शामिल हो गए हैं

भारतीय टीम के स्‍टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल से संन्‍यास का एलान किया था वहीं अब उन्‍होंने नई पारी की घोषणा की है।

End of Feed