NAG anti-tank missile Test: भारतीय सेना ने मंगलवार को एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल नाग के उन्नत संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जिसमें मिसाइल ने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में डमी लक्ष्यों को मार गिराया, जहां सेना वर्तमान में युद्ध अभ्यास के हिस्से के रूप में हथियारों का परीक्षण कर रही है।
उन्नत एंटी टैंक मिसाइल नाग का परीक्षण।
हथियारों की मारक क्षमता का परीक्षण कर रही भारतीय सेना(Indian Army Test NAG Anti-Tank Missile)
सेना के सूत्रों के मुताबिक, इस सैन्य अभ्यास में सेना मिसाइलों और बमों के साथ-साथ कई तोपों, टैंकों और अन्य हथियारों की मारक क्षमता का परीक्षण कर रही है।
