इंडियन एयरफोर्स सस्ते में दुश्मनों की निकालेगी हेकड़ी! राफेल की कीमत में पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट मचा सकता है तांडव

IAF News: इंडियन एयरफोर्स को जितनी रकम के राफेल फाइटर जेट मिलेंगे, उससे लगभग आधी कीमत पर Su-57E स्टील्थ फाइटर मिल जाएंगे। ये पांचवीं पीढ़ी का रूसी जेट है, जबकि राफेल पांचवीं पीढ़ी का जेट नहीं है और फ्रांस से आता है। राफेल 4.5-जेनरेशन फाइटर जेट्स में आता है। 114 राफेल के आगे 230 Su-57E पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट मिल सकते हैं।

Indian Air Force: इंडियन एयरफोर्स (IAF) को पिछले काफी समय से अपग्रेड फाइटर जेट चाहिए। पड़ोसी देश पाकिस्तान से तनाव हमेशा बना रहता है और चीन भी आखें दिखाता है तो ऐसे में भारतीय वायुसेना को अपना बेड़ा मजबूत करना है। इस दिशा में पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट भारत में ही तैयार हो रेह हैं। इस प्रोग्राम का नाम AMCA है। लेकिन इस बीच रूस IAF को अपने घातक पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट देना चाहता है। रिपोर्ट में बताया गया कि जितनी रकम के भारत को राफेल फाइटर जेट मिलेंगे, उससे लगभग आधी कीमत पर Su-57E स्टील्थ फाइटर मिल जाएंगे। ये पांचवीं पीढ़ी का रूसी जेट है, जबकि राफेल पांचवीं पीढ़ी का जेट नहीं है और फ्रांस से आता है।

fighter jet (2)

राफेल की कीमत में पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट मचा सकता है तांडव (Freepik)

इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, और मिलिट्री एयरक्राफ्ट और इक्विपमेंट सहित कई तरह के बिजनेस में शामिल एक रूसी सरकारी कंपनी रोस्टेक (Rostec) के एक सीनियर अधिकारी ने idrw.org से खास बातचीत में बताया है कि भारत के लिए Su-57E स्टील्थ फाइटर का कुल पैकेज कॉस्ट, उस कीमत का लगभग 50 प्रतिशत होगा जो नई दिल्ली अभी मीडियम रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) प्रोग्राम के तहत फ्रांसीसी राफेल फाइटर जेट्स के लिए देने वाली है। हालांकि अधिकारी ने प्रति यूनिट सटीक कीमत बताने से इनकार कर दिया। बताया गया कि तुलना कुल प्रोग्राम वैल्यू के आधार पर की गई।

End of Feed