114 राफेल के साथ इन 31 जेट्स को खरीदने पर ध्यान, इंडियन एयरफोर्स संभालेगी आसमान तो समुद्र पर दुश्मनों को मचा चखाएगी नेवी

IAF-Indian Navy Rafale Jets: भारत ने तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने के प्लान की भी आउटलाइन बनाई है। अगर वह प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है, तो कई कैरियर बैटल ग्रुप्स में एयर विंग की ताकत बनाए रखने के लिए एक बड़ा राफेल M फ्लीट जरूरी होगा।

India Rafale Jets News: फ्रांस के साथ भारत के गहरे होते डिफेंस रिश्ते एक और अहम पड़ाव की ओर बढ़ सकते हैं। फ्रेंच फाइनेंशियल डेली ला ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली न सिर्फ इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) के लिए 114-एयरक्राफ्ट राफेल डील पर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है, जिसका बेसब्री से इंतजार है, बल्कि इंडियन नेवी के लिए भी भारत सरकार कुछ बड़ा करने जा रही है। बताया गया कि इंडियन नेवी के लिए 31 और डसॉल्ट राफेल M जेट के नए ऑर्डर पर भी विचार किया जा रहा है। ऐसे में 114 राफेल इंडियन एयरफोर्स के लिए और नेवी के लिए भी समुद्र पर दुश्मनों को मचा चखाने के लिए 31 राफेल एम जेट्स खरीदे जा सकते हैं।

rafale (4)

इंडियन एयरफोर्स संभालेगी आसमान तो समुद्र पर दुश्मनों को मचा चखाएगी नेवी

पहले भारत दे चुका है 26 राफेल का ऑर्डर

यहां पहले आप ये समझें कि अगर यह फाइनल हो जाता है, तो यह उन 26 राफेल M एयरक्राफ्ट के अलावा होगा जिनका ऑर्डर भारत ने अप्रैल 2025 में दिया था। ऐसे में नेवी के लिए कुछ राफेल फ्लीट में 57 नए एयरक्राफ्ट हो जाएंगे। इस तरह के कदम से इस इलाके में और यहां तक कि यूरोप में भी नेवी एविएशन पावर का बैलेंस काफी बदल जाएगा।

End of Feed