Manipur Violence: चुप नहीं रहेगा इंडिया....मणिपुर घटना पर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर हमला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 20, 2023, 09:53 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में भारत के विचार पर हमला होने पर इंडिया चुप नहीं रहेगा।

Manupur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने की घटना से बड़ा सियासी उबाल आ गया है। इसे लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। पहले से ही अशांत मणिपुर में इस घटना ने आग में घी डालने का काम किया है। सियासी दलों ने इसे लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत के विचार पर हमला हो रहा है इंडिया (INDIA) चुप नहीं रहेगा। बता दें कि विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम INDIA रखा है।

राहुल का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में भारत के विचार पर हमला होने पर इंडिया चुप नहीं रहेगा। राहुल गांधी ने यह टिप्पणी बुधवार को सामने आए वीडियो के बाद की। 4 मई को बनाए गए इस वीडियो में जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने कहा कि अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed