Afghanistan Earthquake: 'भारत हर संभव सहायता देगा...' विदेश मंत्री ने अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप के बाद दिलाया भरोसा

अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास आए एक शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 610 लोगों की मौत हो गई और करीब 1300 लोग घायल हुए हैं। भारत ने भी पूरी सहायता देने का भरोसा जताया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप पर शोक व्यक्त किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हुए। उन्होंने इस कठिन समय में अफगानिस्तान को भारत की सहायता का आश्वासन दिया। अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास आए एक शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 610 लोगों की मौत हो गई और करीब 1300 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

afghanistan earthquake

अफ़ग़ानिस्तान में आया विनाशकारी भूकंप (फोटो:ANI)

X पर एक पोस्ट में, विदेश मंत्री ने कहा, 'अफ़ग़ानिस्तान के कुनार प्रांत में आया विनाशकारी भूकंप गहरी चिंता का विषय है। हम अफ़ग़ान लोगों के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करते हैं...भारत इस संकट की घड़ी में सहायता प्रदान करेगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।'

End of Feed