Flood Alert : 72 घंटे भारी! उफनती नदियां, डूबते गांव और थमती रफ्तार, यूपी-बिहार और असम में बारिश-बाढ़ से हाहाकार

देशभर में मानसून की सक्रियता से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बिहार, यूपी, असम और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी है। गंगा समेत कई नदियां उफान पर हैं, जबकि अगले 72 घंटों तक कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Flood Alert : देशभर के अधिकांश राज्यों में मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मानसून की सक्रियता और बाढ़ के कहर से जनजीवन प्रभावित है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्याएं लोगों और प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटों के दौरान उत्तर भारत से लेकर पहाड़ों और मैदानी भागों पर मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे गंगा, यमुना, गंडक समेत कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहेगी। बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के तटीय हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे व्यापक तौर पर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

Mansoon Rain

मानसूनी बारिश बाढ़ का अलर्ट (फोटो-AI)

बिहार में बाढ़ का अलर्ट

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर पटना जिले के गांधी घाट पर गुरुवार रात और मोकामा के हथीदह में शुक्रवार दोपहर के आसपास बाढ़ के उच्चतम स्तर के निशान को पार कर सकता है। डीएमडी ने भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों में गंगा तट तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदी, घाटों, तटबंधों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। विभाग ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोग राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर या स्थानीय प्रशासन से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आईएमडी ने राज्य के 6 जिलों अररिया, किशनगंज, गया, रोहतास, भभुआ और सिवान में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed