'रूसी सेना में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, यह जोखिम भरा रास्ता है', MEA ने किया आगाह

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों को किसी तरह के प्रलोभन एवं झांसे में नहीं आना चाहिए। दरअसल, ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि ऐसे भारतीय नागरिक जो मॉस्को गए थे उन्हें यूक्रेन से लड़ने के लिए कथित रूप से रूसी सेना में भर्ती होने के लिए बाध्य किया गया। अब इस पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है।

Indian national in Russian Army: भारत ने गुरुवार को रूस में मौजूद भारतीय नागरिकों को आगाह किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना में भारतीय नागरिकों को भर्ती नहीं होना चाहिए क्योंकि यह रास्ता जोखिम भरा है। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों को किसी तरह के प्रलोभन एवं झांसे में नहीं आना चाहिए। दरअसल, ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि ऐसे भारतीय नागरिक जो मॉस्को गए थे उन्हें यूक्रेन से लड़ने के लिए कथित रूप से रूसी सेना में भर्ती होने के लिए बाध्य किया गया। अब इस पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है।

mea

रूसी सेना में भारतीयों के भर्ती होने की रिपोर्टें। तस्वीर-PTI

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रूसी सेना में भर्ती किए गए भारतीयों पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा-'हमें हाल ही में रूसी सेना में भर्ती हुए भारतीय नागरिकों के बारे में रिपोर्टें मिली हैं। सरकार ने पिछले एक वर्ष में कई बार इस तरह की कार्रवाई में निहित खतरों और जोखिमों को रेखांकित किया है और भारतीय नागरिकों को इसके प्रति सचेत भी किया है।'

End of Feed