Ind vs Aus Final देखने पहुंचे Sadhguru: भारतीय टीम में यूं भरा जोश, 'गुरुमंत्र' दे बोले- बस...

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 19, 2023, 01:15 PM IST

India vs Australia, Cricket World Cup 2023: टीम को सुझाव देते हुए वह आगे बोले, “जरूरी बात है कि हम कभी भी विपक्ष को हल्के में नहीं लेते। न ही हम इसकी परवाह करते हैं कि वे कौन हैं। हमारी दिलचस्पी इसमें होनी चाहिए कि खेल को पूरी भागीदारी के साथ कैसे खेला जाए। मुझे विश्वास है कि हमारे लड़के ऐसा ही करके पूरे देश को गर्व और खुशी का अनुभव कराएंगे।"

India vs Australia, Cricket World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले सद्गुरु ने भी टीम इंडिया को सपोर्ट किया है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योग फाउंडेशन के संस्थापक "रोहित शर्मा एंड कंपनी" का मनोबल बढ़ाने के लिए गुजरात के अहमदाबाद शहर पहुंचे। वह वहां पर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में भारतीय टीम को चियर करते दिखेंगे, जबकि इस महामुकाबले की पूर्व संध्या पर उन्होंने हिटमैन की पलटन के लिए खास पैगाम जारी किया।

sadhguru wishes to team india

सद्गुरु कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं।

18 नवंबर, 2023 को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पहले टि्वटर) पर अपने वीडियो मैसेज में वह कहते दिखे, “टीम भारत ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। 10 में से 10 मैच जीतकर हमारी क्रिकेट टीम खेल को बिल्कुल नए स्तर पर ले गई है। अनुकरणीय कप्तानी और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ इस टीम ने ढेर सारे रिकॉर्ड भी बनाए हैं। इस मजबूत टीम को अब फाइनल की कोई चिंता नहीं होनी चाहिए। मेरा विश्वास है कि वे टॉप पर ही रहेंगे।”

End of Feed