प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा पर हो रहा काम, फरवरी में जा सकते हैं यूएस, MEA ने दिया अपडेट

पीएम मोदी और ट्रंप ने 27 जनवरी को फोन पर हुई बातचीत में व्यापार, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विश्वसनीय साझेदारी की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

PM Modi US Visit: भारत ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल्दी ही वाशिंगटन यात्रा पर अमेरिका के साथ काम कर रहा है। इस सप्ताह मोदी के साथ फोन पर बातचीत के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने, संभवतः फरवरी में, व्हाइट हाउस आएंगे। ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद यह मोदी की अमेरिका की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

Trump and Modi

पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका

पीएम मोदी और ट्रंप ने 27 जनवरी को फोन पर की बातचीत

प्रस्तावित यात्रा पर भारत और अमेरिका के बीच चर्चा की पुष्टि करते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यात्रा के लिए किसी संभावित समय-सीमा का उल्लेख नहीं किया। पीएम मोदी और ट्रंप ने 27 जनवरी को फोन पर हुई बातचीत में व्यापार, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विश्वसनीय साझेदारी की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

End of Feed