'दोनों के लिए फायदेमंद...'; बोले गोर, भारत-अमेरिकी ट्रेड डील के लिए अगले हफ्ते US जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

India US Trade Deal Update: एक भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल इस हफ़्ते अमेरिका का दौरा करेगा ताकि द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके।

India US Trade Deal Update: भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील (India US Trade Deal) पर अपडेट सामने आया है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने X पर लिखा, 'इंडियन ट्रेड डेलीगेशन इस हफ़्ते वाशिंगटन पहुंचेगा। हमारी बाइलेटरल ट्रेड डील को फ़ाइनल करने के लिए यह एक बहुत अच्छा कदम है। दोनों देशों के लिए फ़ायदेमंद!' खास बात यह है कि यह डेवलपमेंट ऐसे समय में हुआ है जब ग्लोबल टैरिफ की शर्तों में बड़े बदलाव हो रहे हैं।

India US Trade Deal

एक भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडलअमेरिका का दौरा करेगा (प्रतीकात्मक फोटो)

अमेरिका जाने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन करेंगे, जो वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में सीमा शुल्क विभाग और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे।

End of Feed