दिल्ली में SCO के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की अहम बैठक शुरू, अजीत डोभाल कर रहे अगुवाई

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 29, 2023, 11:35 AM IST

शंघाई सहयोग संगठन 2001 में स्थापित एक अंतर-सरकारी संगठन है और इसमें आठ सदस्य देश शामिल हैं, भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान।

SCO NSA Meet in Delhi: दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक शुरू हो गई है। भारत इसकी मेजबानी कर रहा है। एनएसए अजीत डोभाल एससीओ एनएसए-स्तरीय बैठक से पहले शुरुआती भाषण देंगे। चीन और पाकिस्तान के इस बैठक में वर्चुअली शिरकत करने की संभावना जताई जा रही है।

SCO meeting

SCO के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक

आठ सदस्य देश शामिल

शंघाई सहयोग संगठन 2001 में स्थापित एक अंतर-सरकारी संगठन है और इसमें आठ सदस्य देश शामिल हैं, भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान। 2022 में भारत ने 2023 के लिए शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता ग्रहण की थी। रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव एससीओ सदस्य देशों की सुरक्षा परिषदों के सचिवों की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे।

End of Feed