‘फर्जी दावों से नहीं बदलेगी सच्चाई, अरुणाचल भारत का था, है और रहेगा'; नाम बदलने की ड्रैगन की चाल पर भारत का प्रहार

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों का नाम बदलने के चीन के प्रयास पर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने चीन के इस दुस्साहस पर कहा कि भारत इस तरह के किसी भी शरारतपूर्ण प्रयास को सिरे से खारिज करता है। चीन के झूठे दावे और निराधार विमर्श गढ़ने से निर्विवाद वास्तविकता नहीं बदल सकती।

भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में भारतीय क्षेत्रों के नाम बदलने की कोशिशों को सख्ती से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस तरह की 'शरारती कोशिशें' न तो सच्चाई बदल सकती हैं और न ही भारत की संप्रभुता को प्रभावित कर सकती हैं।

MEA

चीन को भारत का जवाब।

उन्होंने कहा कि चीन द्वारा झूठे दावे करने और निराधार कथाएं गढ़ने के ऐसे प्रयास इस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदल सकते कि अरुणाचल प्रदेश सहित ये स्थान और क्षेत्र भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि चीन की ये कार्रवाइयां भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और सामान्य बनाने के चल रहे प्रयासों को बाधित करती हैं। चीन को ऐसे कार्यों से बचना चाहिए जो संबंधों में नकारात्मकता पैदा करते हैं और बेहतर समझ बनाने के प्रयासों को कमजोर करते हैं।

End of Feed