गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ऊर्जा आपूर्ति की समस्याओं से निपटने के लिए केरोसिन के नियमों में दी ढील

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में पर पड़े असर को देखते हुए भारत सरकार ने रविवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने केरोसिन की सप्लाई आसान बनाने के लिए नियमों में ढील दी है।

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में पर पड़े असर को देखते हुए भारत सरकार ने रविवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने केरोसिन (मिट्टी तेल) की सप्लाई आसान बनाने के लिए नियमों में ढील दी है।

kerosene

सरकार ने केरोसिन के नियमों में दी ढील (फोटो साभार: AI)

सरकार ने उठाया बड़ा कदम

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंसिंग नियमों को आसान बनाया जा रहा है, ताकि केरोसिन की सप्लाई तेज़ी से की जा सके। सरकार के अनुसार, इन नए प्रावधानों के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घरों तक केरोसिन की अस्थायी आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसका उपयोग खासतौर पर खाना पकाने और रोशनी के लिए किया जाएगा।

End of Feed