'रचनात्मक नाम रखने से हकीकत नहीं बदल जाएगी', अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों का नाम बदलने पर चीन को MEA का करारा जवाब

चीन की इस करतूत पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा है कि चीन के इन प्रयासों को हम पूरी तरह से खारिज करते हैं। स्थानों के नाम बदलने से अटल वास्तविकता नहीं बदल जाएगी। अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा था, है और आगे भी रहेगा। मंत्रालय ने चीन के इस कदम को व्यर्थ एवं निरर्थक प्रयास बताया है।

China's Arunachal renaming : चीन ने एक बार फिर अपना नापाक मंसूबा दिखाया है। उसने अरुणाचल प्रदेश की कई जगहों के नाम बदले हैं। हालांकि, चीन के इस पैंतरेबाजी को विदेश मंत्रालय ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि चीन के इन प्रयासों को हम पूरी तरह से खारिज करते हैं। स्थानों के नाम बदलने से निर्विवाद वास्तविकता नहीं बदल जाएगी। अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा था, है और आगे भी रहेगा। मंत्रालय ने चीन के इस कदम को व्यर्थ एवं निरर्थक प्रयास बताया है।

border

अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है चीन।

चीन की व्यर्थ एवं निर्रथक कोशिश-MEA

दरअसल, चीन ने अरुणचाल प्रदेश की कुछ जगहों के नए नाम दिए हैं। इस पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई है। चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करते हुए इस दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 'हमने देखा है कि चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों का नाम बदलने की व्यर्थ एवं निरर्थक कोशिश की है। भारत अपने पुराने रुख पर कायम है। हम इस तरह की कोशिशों को पूरी तरह से खारिज करते हैं।' नाम बदले जाने को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी।

End of Feed