LIVE
ताजा खबर : PM आवास पर उच्च स्तरीय बैठक खत्म, चीन के लियाओनिंग में रेस्तरां में लगी भीषण आग, 22 की मौत, पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है PAK सेना का पूर्व पैरा कमांडो!
Taza Khabar India Pakistan Tension Jammu Kashmir Pakistani citizens medical visa expire today: पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी मेडिकल वीजा की वैधता आज (29 अप्रैल) से समाप्त हो जाएगी। ऐसे में केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी राज्यों की सरकार पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने में जुटी है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि आतंकी हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी सूना का पूर्व पैरा कमांडो हासिम मूसा है जिसे लश्कर ने हमले की जानकारी दी है। हालांकि, अभी तक भारतीय सेना या सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।
Taza Khabar India Pakistan Tension Jammu Kashmir Pakistani citizens medical visa expire today: पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी मेडिकल वीजा की वैधता आज (29 अप्रैल) से समाप्त हो जाएगी। ऐसे में केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी राज्यों की सरकार पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने में जुटी है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि आतंकी हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी सूना का पूर्व पैरा कमांडो हासिम मूसा है जिसे लश्कर ने हमले की जानकारी दी है। हालांकि, अभी तक भारतीय सेना या सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।
APR 29, 2025 19:12 IST
PM आवास पर उच्च स्तरीय बैठक खत्म
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार काफी सक्रिय हो गई है। सुरक्षा से जुड़ी लगातार बैठकें हो रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली में दो बड़ी बैठकों का आयोजन किया गया। पहली बैठक गृह मंत्रालय में शुरू हुई जिसमें अलग-अलग सुरक्षाबलों के प्रमुख शामिल होने के लिए पहुंचे। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, सीमा सुरक्षा बल, असम राइफल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
APR 29, 2025 17:32 IST
वैभव सूर्यवंशी पर नीतीश सरकार की बड़ी घोषणा, देगी 10 लाख रुपये का इनाम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतक बनाने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सराहना करते हुए 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। युवा खिलाड़ी ने सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन बनाकर सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का रिकॉर्ड कायम किया है।
APR 29, 2025 17:24 IST
MHA में चल रही उच्च स्तरीय बैठक, अलग-अलग बलों के अधिकारी मौजूद
इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, सीमा सुरक्षा बल, असम राइफल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश भर में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
APR 29, 2025 17:24 IST
'राम मंदिर का निर्माण इस साल 5 जून तक पूरा हो जाएगा'
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह से इस साल 5 जून तक पूरा हो जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर के निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण इस साल 5 जून तक पूरा हो जाएगा।
APR 29, 2025 17:23 IST
RG Kar पीड़िता के फोन का इस्तेमाल मौत के बाद WhatsApp Group से बाहर निकलने के लिए किया गया?
अगस्त 2024 में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया और लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन हुए।
APR 29, 2025 16:02 IST
चीन के लियाओनिंग में रेस्तरां में लगी भीषण आग, 22 की मौत, 3 घायल
चीन के उत्तरी शहर लिओनिंग के एक रेस्तरां में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है, इस दर्दनाक घटना में 22 लोगों की मौत हो गई है वहीं इस हादसे मे 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं, आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही है वहीं घटना के सामने आने के बाद लोगों में भगदड़ मच गई।
APR 29, 2025 14:40 IST
'डरे हुए हैं कश्मीरी छात्र'; महबूबा बोलीं- खुद को महसूस कर रहे असुरक्षित
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाली विभाजनकारी ताकतों की पहचान की जानी चाहिए और शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए उनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बताया कि उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे कश्मीरी छात्रों के फोन आ रहे हैं, जो डरे हुए हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "कुछ संस्थानों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और छात्रों को सामान्य स्थिति बहाल होने तक घर जाने की सलाह दी है, जबकि कुछ ने ऐसा नहीं किया है।"
महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और जब तक छात्र सुरक्षित घर वापस ना लौट आएं तब तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, "इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने वालों को कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए। शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ऐसी विभाजनकारी ताकतों की पहचान की जानी चाहिए और उनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए।"
महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और जब तक छात्र सुरक्षित घर वापस ना लौट आएं तब तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, "इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने वालों को कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए। शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ऐसी विभाजनकारी ताकतों की पहचान की जानी चाहिए और उनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए।"
APR 29, 2025 14:22 IST
अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
अमेठी में सहजीपुर के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले के अंतु थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की निवासी उतरहिन सरोज (70) अपने मायके जा रही थी, तभी लखनऊ-वाराणसी रेल खंड के सहजीपुर के पास रेल लाइन पार करते समय इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक थाना संग्रामपुर संदीप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द नरेश
भाषा सं आनन्द नरेश
APR 29, 2025 13:27 IST
राहुल पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम के परिजनों से करेंगे मुलाकात
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार को, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के शोक संतप्त परिजनों से मिलने कानपुर जाएंगे। शुभम द्विवेदी 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल थे। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। कानपुर के 31 वर्षीय व्यवसायी शुभम द्विवेदी की शादी दो महीने पहले, 12 फरवरी को हुई थी। जब खबर आई कि कश्मीर के पहलगाम में शुभम की उनकी पत्नी के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई, तब द्विवेदी परिवार में हड़कंप मच गया।
APR 29, 2025 13:16 IST
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को, पहलगाम हमले के बाद पहली बैठक होगी
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुधवार को होगी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे बैठक बुलाई गई है। पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोई बैठक नहीं हुई और केवल सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक 23 अप्रैल को हुई थी जिसमें पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई थी। सीसीएस की बैठक के बाद भारत ने पिछले बुधवार को पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने समेत कई कदमों की घोषणा की थी।
APR 29, 2025 12:56 IST
वक्फ को चुनौती देने वाली नई याचिकाओं पर सुनवाई से SC का इनकार
उच्चतम न्यायालय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली 13 नयी याचिकाओं पर विचार करने से मंगलवार को इनकार करते हुए कहा कि वह और याचिकाएं नहीं जोड़ सकता क्योंकि उन्हें ‘संभालना’ मुश्किल हो जाएगा। कई याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ से आग्रह किया कि मौजूदा याचिकाओं के साथ उनकी याचिकाओं पर भी सुनवाई की जाए। इसके बाद पीठ ने कहा, ‘‘हम अब याचिकाओं की संख्या नहीं बढ़ाएंगे...ये बढ़ती रहेंगी और इन्हें संभालना मुश्किल हो जाएगा।’’
APR 29, 2025 12:09 IST
राजस्थान: शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर साइबर हमला
राजस्थान के शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को अज्ञात लोगों ने 'हैक' कर उस पर आपत्तिजनक सामग्री लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
एक प्रवक्ता के अनुसार, इस संबंध में राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (आईटी विंग) को सतर्क किया है। फिलहाल वेबसाइट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और उसकी 'रिकवरी' का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, विभाग ने साइबर सुरक्षा एजेंसियों को भी इस घटना की सूचना दे दी है और जांच शुरू कर दी गई है कि इस साइबर हमले के पीछे कौन-सा समूह सक्रिय है और किस तरह की जानकारी को नुकसान पहुंचाया गया है।
एक प्रवक्ता के अनुसार, इस संबंध में राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (आईटी विंग) को सतर्क किया है। फिलहाल वेबसाइट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और उसकी 'रिकवरी' का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, विभाग ने साइबर सुरक्षा एजेंसियों को भी इस घटना की सूचना दे दी है और जांच शुरू कर दी गई है कि इस साइबर हमले के पीछे कौन-सा समूह सक्रिय है और किस तरह की जानकारी को नुकसान पहुंचाया गया है।
APR 29, 2025 11:30 IST
कश्मीर घाटी के 48 पर्यटक स्थलों को किया बंद
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से घाटी में लगातार सुरक्षाबलों का सर्च आपरेशन जारी है। इस बीच, अधिकारियों ने घाटी के लगभग 50 पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर एहतियातन यह निर्णय लिया गया।
APR 29, 2025 10:21 IST
बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव
बिहार के भागलपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। यह घटना नवगछिया स्टेशन की बताई जा रही है।
APR 29, 2025 09:38 IST
हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट हैं।
APR 29, 2025 09:13 IST
कांग्रेस अध्यक्ष की सरकार से मांग; दोनों सदनों के विशेष सत्र बुलाएं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सरकार से मांग की कि दोनों सदनों के विशेष सत्र बुलाए जाए।
APR 29, 2025 08:44 IST
कौन है आतंकी हासिम मूसा?
पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड का पता चल गया है। सूत्रों ने बताया कि आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और कोई नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना का पूर्व पैरा कमांडो हासिम मूसा है। हमले के पीछे आतंकी हाशिम मूसा के हाथ होने के सुराग मिले है। सूत्रों के अनुसार, हाशिम मूसा पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर लश्कर-ए-तैयबा के साथ सक्रिय हो गया।
उसे जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय नागरिकों, भारतीय और विदेशी पर्यटकों तथा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने का निर्देश मिला था
उसे जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय नागरिकों, भारतीय और विदेशी पर्यटकों तथा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने का निर्देश मिला था
APR 29, 2025 08:13 IST
पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है PAK सेना का पूर्व कमांडो: सूत्र
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि आतंकी हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी सूना का पूर्व पैरा कमांडो हासिम मूसा है जिसे लश्कर ने हमले की जानकारी दी है। हालांकि, अभी तक भारतीय सेना या सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।
APR 29, 2025 08:00 IST
गुजरात के वलसाड में एक महिला सहित 7 बांग्लादेशी पकड़े गए
गुजरात के वलसाड में एक महिला सहित 7 बांग्लादेशियों के पुलिस ने हिरासत में लिया। वलसाड एसपी डॉ. करणराज वाघेला ने बताया, "एक कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारियों से पूछताछ की गई और एक महिला सहित सात बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया। यह लोग नेपाल होकर पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए। उनसे पूछताछ की जाएगी और फिर उन्हें निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
APR 29, 2025 07:32 IST
कनाडा में भारतीय छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
Indian Student Found dead in Ottawa: कनाडा के ओटावा में भारतीय छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव समुद्र के किनारे मिला जिसको लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की जिसके बाद अधिकारी जांच जुट गए। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि भारतीय छात्रा की मौत की जांच की जा रही है।
