LIVE

India-Pakistan Ceasefire Live Updates: पीएम मोदी ने की सुरक्षा पर अहम बैठक, राजनाथ-जयशंकर-डोभाल रहे मौजूद

अमित कुमार मंडलUpdated May 12, 2025, 14:14 IST

India-Pakistan Ceasefire Live Updates: पीएम मोदी ने की सुरक्षा पर अहम बैठक, राजनाथ-जयशंकर-डोभाल रहे मौजूद
India-Pakistan Ceasefire Live Updates: पीएम मोदी ने की सुरक्षा पर अहम बैठक, राजनाथ-जयशंकर-डोभाल रहे मौजूद

  • एलओसी पर फिलहाल शांति कायम, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में पूरी चौकसी
  • तनाव के बीच आज भारत-पाकिस्तान डीजीएमओ स्तर की बातचीत
  • दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
  • बैठक में राजनाथ, एस जयशंकर, अजीत डोभाल, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद

MAY 12, 2025 14:14 IST

भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ शाम को करेंगे बात

भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ शाम को हॉटलाइन पर बात करेंगे; पहले यह बातचीत दोपहर 12 बजे तय की गई थी।
MAY 12, 2025 12:53 IST

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे।

MAY 12, 2025 11:09 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे

MAY 12, 2025 10:40 IST

2:30 बजे सेना की मीडिया ब्रीफिंग

दोपहर 12 बजे भारत और पाकिस्तान के DG MO की हॉटलाइन पर बात होगी। इसके बाद 2:30 बजे सेना मीडिया को ब्रीफ करेगी। इसमें शामिल होने वाले अधिकारी हैं-
DG MO (मिलिट्री ऑपरेशंस) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई
DG NO (नेवल ऑपरेशंस) वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद
DG AO (एयर ऑपरेशंस) एयर मार्शल ए के भारती
MAY 12, 2025 09:40 IST

जम्मू-कश्मीर में पहली शांत रात

First Calm Night Along LoC: सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर में कल रात शांति रही और नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच कोई फायरिंग नहीं हुई। भारतीय सेना ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, कल रात जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अन्य क्षेत्रों में काफी हद तक शांतिपूर्ण रही। वहीं, आज भारत-पाक डीजीएमओ स्तर की भी बातचीत होगी। सेना ने कहा कि किसी भी तरह की घटना की सूचना नहीं मिली है, जो हाल के दिनों में पहली शांत रात है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सात आतंकी ढांचों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। पाकिस्तानी हमलों के बाद की सभी जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई।
MAY 12, 2025 09:08 IST

भारत के भीषण पलटवार से पाक हुआ था मजबूर

India's Fierce Attacks On 8 Pak Military Facilities: आतंकी ठिकानों पर भारत के हमलों के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने शुरुआत में तेवर तो खूब दिखाए, लेकिन आखिर में उसे हार माननी पड़ी। भारत ने मजबूत और सटीक पलटवार से पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया कि आतंकी देश बेबस हो गया। पाकिस्तान को एहसास हो गया है कि उसके आठ एयरबेस नष्ट होने के बाद अब भारत के आगे हथियार डालना ही बेहतर रहेगा। भारत की जवाबी कार्रवाई से मजबूर होकर पाकिस्तान ने शांति का राग अलापना शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को फोन करके बताया था कि भारतीय मिसाइलों से हमला किए जाने के बाद पाकिस्तानियों को स्पष्ट संदेश मिल गया है। सूत्रों ने कहा कि यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को कमजोर करती है कि अमेरिकी मध्यस्थता से शांति आई है, उन्होंने कहा कि ट्रंप अतिश्योक्ति के आदी हैं। शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत और पाकिस्तान के बीच सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए बनी सहमति का श्रेय लेते हुए कहा कि दोनों पक्ष अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी बातचीत के बाद पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हुए।
MAY 12, 2025 08:42 IST

भारत ने दिया था दुनिया को साफ संदेश

India Strike Terror Infra in Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत ने अमेरिका समेत दुनिया की कई देशों को संदेश दिया कि पाकिस्तानी धरती से संचालित आतंकी शिविरों के खिलाफ उसके दंडात्मक हमलों को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए, सरकारी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद भारत ने विभिन्न देशों को संदेश दिया कि पाकिस्तान की हर सैन्य कार्रवाई का उसका जवाब अधिक सशक्त और निर्णायक होगा। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 9 मई को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से कहा कि पाकिस्तानी कार्रवाई के जवाब में भारत की प्रतिक्रिया अधिक सशक्त, मजबूत और विनाशकारी होगी।
MAY 12, 2025 08:08 IST

आज भारत-पाक के बीच होगी डीजीएमओ स्तर पर वार्ता

आज दोपहर 12 बजे भारतीय सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल काशिफ चौधरी के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत होगी। इस अहम बैठक में सीमा पर शांति, संघर्षविराम के पालन और आपसी सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होगी।
MAY 11, 2025 23:16 IST

आतंकी रऊफ के जनाजे में शामिल हुए पाक सेना के अधिकारी

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अब्दुल रऊफ के जनाजे में शामिल पाकिस्तानी सेना एवं प्रशासन के अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। इसमें पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज हुसैन, मेजर जनरल राव इमरान, ब्रिगेडियर मोहम्मद फुरकान शामिल थे। इनके अलावा प्रशासन से डॉ. उस्मान अनवर, विधायक मलिक सोहेब अहमद उपस्थित थे।
MAY 11, 2025 22:15 IST

जगदंबिका पाल ने क्या कहा

MAY 11, 2025 20:18 IST

India-Pakistan Ceasefire Live Updates: बाड़मेर में जारी रहेगा ब्लैक आउट

बाड़मेर में रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैक आउट जारी रहेगा। इस दौरान सभी लोगों को अपने घरों में रहने की अपील की गई है। ब्लैक आउट के दौरान घरों की लाइट पूरी तरह बंद रखनी है। यह कदम एहतिहात के तौर पर उठाया गया है। जिलाधिकारी टीना डाबी ने यह आदेश जारी किया है।
MAY 11, 2025 19:49 IST

वायु सेना की ताकत रावलपिंडी में भी महसूस की गई-राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने न केवल सीमा के पास पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया, बल्कि उनकी ताकत पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय की मौजूदगी वाले रावलपिंडी में भी महसूस की गई। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जरिए कई महिलाओं की मांग का सिंदूर मिटाने वाली भारत विरोधी ताकतों और आतंकवादियों को दंडित किया है।
MAY 11, 2025 19:22 IST

'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना की PC

'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना के तीनों अंगों के अधिकारियों ने पीसी की है। इस पीसी में सेना ने बताया कि ऑपरेशन में पाकिस्तान के 35-40 जवान मारे गए और 100 से अधिक आतंकवादियों का खात्मा किया गया। पाकिस्तान के एयरबेस और सैन्य प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा। सेना ने कहा कि पाकिस्तान यदि आगे सीजफायर तोड़ा तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।
MAY 11, 2025 18:12 IST

India-Pakistan Ceasefire Live Updates: क्या सरकार ने कश्मीर पर अमेरिकी मध्यस्थता स्वीकार कर ली है? : कांग्रेस

भारत और पाकिस्तान के सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत होने की घोषणा सबसे पहले अमेरिका की ओर से किए जाने के बाद कांग्रेस ने रविवार को सरकार से सवाल किया कि क्या उसने कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार कर ली है? पार्टी ने इस मुद्दे का “अंतरराष्ट्रीयकरण” करने के प्रयास की भी आलोचना की। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष रोकने पर सहमति का ऐलान सभी के लिए आश्चर्यजनक है, क्योंकि यह पहली बार है, जब किसी तीसरे देश ने भारत और पाकिस्तान की तरफ से घोषणा की है। उन्होंने दोनों देशों को “एक साथ जोड़ने” के अमेरिका के प्रयास पर भी सवाल उठाया।
MAY 11, 2025 16:03 IST

India-Pakistan Ceasefire Live Updates: मोहन यादव बोले-पाकिस्तान की हालत खराब

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की सराहना करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि सरकार की खुली छूट की बदौलत भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकी अड्डे तबाह करके पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है। यादव ने इंदौर में रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के दुश्मन के नापाक इरादों से निपटने का इंतजाम पहले ही कर लेती है।
MAY 11, 2025 14:45 IST

India-Pakistan Ceasefire Live Updates: जम्मू और कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की, जो कल आरएस पुरा इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से गोलीबारी के दौरान अपनी जान गंवा बैठे थे।

MAY 11, 2025 14:35 IST

राजस्थान: सुरक्षा बलों ने जैसलमेर के एक खेत में गिरी एक मिसाइल को निष्क्रिय कर दिया, जिसे कल सुबह बरामद किया गया था।

MAY 11, 2025 13:57 IST

India-Pakistan Ceasefire Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है...वायुसेना ने कहा

भारतीय वायुसेना ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। IAF ने एक पोस्ट में लिखा कि भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में सौंपे गए कार्यों को सटीकता और प्रोफेशनलिज्म के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए। चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। IAF सभी से अपील करता है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें।
MAY 11, 2025 13:51 IST

India-Pakistan Ceasefire Live Updates: राहुल गांधी और खरगे ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग रखी

Rahul-Kharge Writes To PM Modi: पाकिस्तान के साथ संघर्ष और सीजफायर के बीच मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को पक्ष लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग रखी है। खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकवादी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर की घोषणाओं पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के विपक्ष के सर्वसम्मत अनुरोध को दोहराया है। खास तौर पर कांग्रेस सीजफायर के मुद्दे पर चर्चा चाहती है।
MAY 11, 2025 12:41 IST

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक बैठक की अध्यक्षता की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे।