कतर के 'फादर अमीर' शेख हमद के सम्मान में आज पूरे भारत में राष्ट्रीय शोक: आधा झुका रहेगा तिरंगा

Qatar Father Amir Sheikh Hamad Pass Away: कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत में आज (13 जुलाई) एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक। झुका रहेगा तिरंगा, पीएम मोदी ने बताया 'भारत का सच्चा दोस्त'।

India National Mourning 13 July 2026: भारत सरकार ने कतर के पूर्व अमीर (फादर अमीर) शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के प्रति गहरा सम्मान प्रकट करते हुए सोमवार, 13 जुलाई 2026 को पूरे देश में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। कतर के आधुनिक निर्माता माने जाने वाले शेख हमद का रविवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

कतर के 'फादर अमीर' शेख हमद के सम्मान में आज पूरे भारत में राष्ट्रीय शोक: आधा झुका रहेगा तिरंगा

कतर के 'फादर अमीर' शेख हमद के सम्मान में आज पूरे भारत में राष्ट्रीय शोक: आधा झुका रहेगा तिरंगा

विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रीय शोक के इस प्रतीक के तौर पर आज देश भर में उन सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) आधा झुका रहेगा, जहां यह नियमित रूप से फहराया जाता है। इसके साथ ही आज के दिन सरकार की ओर से किसी भी प्रकार के आधिकारिक मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

End of Feed