कब शुरू हो रहा भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास? जिसमें आतंकवाद के खात्मे की मिलेगी ट्रेनिंग

Exercise Dharma Guardian 2025: भारत और जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास 24 फरवरी से नौ मार्च तक होगा। बयान में कहा गया, 'इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत संयुक्त शहरी युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों को अंजाम देते हुए दोनों सेनाओं के बीच समन्वय को बढ़ाना है।'

India-Japan Joint Military Exercise: भारत और जापान 24 फरवरी से शुरू होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे जिसका उद्देश्य संयुक्त रूप से शहरी युद्ध और आतंकवाद रोधी अभियानों को अंजाम देते हुए दोनों सेनाओं के बीच समन्वय को बढ़ाना है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह अभ्यास क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति और स्थिरता के प्रति भारत और जापान की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही यह एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत के उनके साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है।

India Japan Joint Exercise Dharma Guardian 2025

भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’

भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’

भारतीय सेना की एक टुकड़ी भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ के छठे अभ्यास के लिए शनिवार को रवाना हुई। यह सैन्य अभ्यास 24 फरवरी से नौ मार्च 2025 तक जापान के पूर्वी फूजी युद्धाभ्यास प्रशिक्षण क्षेत्र में होगा।

End of Feed