ओलंपिक के लिए भारत का समर्थन, 30 हजार स्टूडेंट्स को एडमिशन... मोदी की मेहमाननवाजी से खुश हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2024, 12:44 PM IST

India France Relations: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि फ्रांस देश में अध्ययन करने वाले किसी भी पूर्व भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया की सुविधा प्रदान करेगा।

India France Relations: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहमाननवाजी से काफी खुश हैं। शनिवार को उन्होंने शानदार स्वागत के लिए भारतवासियों को धन्यवाद दिया, इसके साथ ही उन्होंने भारतीयों को फ्रांस हाने का न्योता भी दिया है। दरअसल, मैक्रों 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए थे। यहां उन्होंने जयपुर का दौरा किया, इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।

Emmanuel Macron-PM Modi

भारत की मेहमाननवाजी से खुश हुए मैक्रों

शनिवार को मैक्रों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि फ्रांस इस साल पूरी दुनिया का स्वागत करेगा। इस साल द्वितीय विश्व युद्ध की सालगिरह मनाई जाएगी, ओलंपिक और परौलिंपिक खेलों का आयोजन भी पेरिस में होगा। इसके साथ ही फ्रैंकोफोनी सम्मेलन भी होगा। उन्होंने कहा, हमारे दोस्तों आप सभी का स्वागत है।

End of Feed