मेक इन इंडिया नहीं 'Make For The World' की तरफ बढ़ रहा भारत, 10 गुना बढ़ा रक्षा निर्यात

  • Authored by: शिवानी शर्माEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 3, 2023, 02:59 PM IST

Defense Exports: बढ़ते रक्षा निर्यात के बीच अब भारत अफ्रीका को भी नए हथियार बेचेगा। फिलिपींस, अरब समेत 85 देशों से डिफेंस डील्स के साथ भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट में 10 गुना इजाफा हुआ है।

India's Defense Exports: भारत ने पिछले 6 सालों में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांग लगाई है। 2016-17 से रक्षा निर्यात लगभग अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह निर्यात 16,000 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जो 2016-17 से 10 गुना से ज्यादा है। भारत 85 से अधिक देशों को अलग-अलग तरह के हथियार और इक्विपमेंट निर्यात करता है। आंकड़ों की बात करें तो 2016-17 में कुल निर्यात 1,521 करोड़ रुपये था।

Defense Exports India

भारत का रक्षा निर्यात 10 गुना बढ़ा

ऐसे टूटा पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड

End of Feed