18 बार बैठक के बाद भी नहीं खत्म हुआ गतिरोध, भारत-चीन के बीच 19वें दौर की बातचीत आज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2023, 10:18 AM IST

India-China 19th Round of Corps Commander Talks: 19वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता के अगले चरण में पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को शीघ्र पीछे हटाने पर भारत जोर देने वाला है। इससे पहले 18वें दौर की वार्ता में भी भारत ने चीन के ऊपर दबाव बनाया था।

India-China 19th Round of Corps Commander Talks: भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को हल करने के लिए आज दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच 19वें दौर की बातचीत होगी। इससे पहले दोनों देशों के बीच 18 बार सैन्य स्तरीय बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन सीमा विवाद का मुद्दा सुलझ नहीं सका है। सूत्रों के मुताबिक, 19वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता के अगले चरण में पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को शीघ्र पीछे हटाने पर भारत जोर देने वाला है।

India-China Border issue

भारत-चीन के बीच 19वें दौर की वार्ता आज

सूत्रों ने बताया कि वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग करने जा रहा है। पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ खास स्थानों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तीन साल से अधिक समय से गतिरोध कायम है, जबकि दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक एवं सैन्य वार्ताओं के बाद कई इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

End of Feed