LIVE

Independence Day 2023 Speech, Flag Hoisting: आजादी का जश्न मना रहा पूरा देश, पीएम मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया और कही ये बात

RAMANUJ SINGHUpdated Aug 15, 2023, 14:11 IST

Independence Day 2023 Speech, Flag Hoisting Updates
Independence Day 2023 Speech, Flag Hoisting: आजादी का जश्न मना रहा पूरा देश, पीएम मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया और कही ये बात

India Independence Day 2023 Parade, Flag Hoisting, PM Modi Speech : पूरा देश मंगलवार 15 अगस्त 2023 को 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत को आजादी 15 अगस्त, 1947 में मिली थी। इसके अगले साल यानी 15 अगस्त 1948 में इसकी सालगिरह मनाई गई थी। इस साल 2023 में भारत आजादी का 77वां जश्न (77th Independence Day) मना रहा है और भारत को आजाद हुए 76 साल पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी ने 10वीं बार तिरंगा फहराया। 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का हर अपडेट यहां लीजिए।

AUG 15, 2023 08:17 IST

विश्वभर में भारत की चेतना के प्रति विश्वास पैदा हुआ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्वभर में भारत की चेतना के प्रति विश्वास पैदा हुआ है, मेरी सरकार और मेरी देशवासियों का मान ‘राष्ट्र प्रथम’ के वाक्य से जुड़ा है। हमने सहकार से समृद्धि का रास्ता अपनाया है। पीएम मोदी ने कहा कि जब देश आर्थिक रूप से समृद्ध होता है, तब केवल देश की तिजोरी ही नहीं भरती है बल्कि देश का सामर्थ्य भी बढ़ता है। मैं तिरंगे को साक्षी मानकर अपने देशवासियों को 10 साल का हिसाब दे रहा हूं।
AUG 15, 2023 08:13 IST

फार्म, रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफार्म

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब आपने एक मजबूत सरकार ‘फार्म’ (गठित) की तो मोदी ने ‘रिफॉर्म’ (सुधार) किया, नौकरशाही ने ‘परफॉर्म’ (अच्छा काम) किया तथा जनता जुड़ गई तो ‘ट्रांसफार्म’ (बदलाव) हुआ।
AUG 15, 2023 08:10 IST

स्थिर सरकार बनी तो मोदी में सुधार की हिम्मत आई

पीएम मोदी ने कहा कि स्थिर सरकार चाहिए, पूर्ण बहुमत वाली सरकार चाहिए और 30 साल के अनिश्चितता के कालखंड के बाद देश के लोगों ने एक स्थिर सरकार दी, 2014 और 2019 में एक पूर्ण बहुमत वाली, स्थिर सरकार बनाई तो मोदी में सुधार की हिम्मत आई।
AUG 15, 2023 08:06 IST

आप निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बदलते हुए विश्व को आकार देने में आज 140 करोड़ देशवासियों का सामर्थ्य नजर आ रहा है, आप निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं।
AUG 15, 2023 08:03 IST

भारत का सबसे बड़ा सामर्थ्य बना विश्वास

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा सामर्थ्य बना है विश्वास, सरकार के प्रति जन जन का विश्वास और विश्व का भारत के प्रति विश्वास।
AUG 15, 2023 08:02 IST

देश में अवसरों की कमी नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में अवसरों की कमी नहीं है, जितने अवसर की जरूरत होगी, उतने अवसर निकाले जायेंगे।
AUG 15, 2023 08:01 IST

युवाओं ने तीन स्टॉर्टअप इकोसिस्टम में भारत को स्थान दिलाया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मेरे युवाओं ने दुनिया के पहले तीन स्टॉर्टअप इकोसिस्टम में भारत को स्थान दिलाया है।
AUG 15, 2023 07:56 IST

देश के सपने साकार होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारे पास जन सांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता है, ये तीनों मिलकर देश के सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं।
AUG 15, 2023 07:59 IST

अमृतकाल में हम जो करेंगे 1000 हजार साल पर प्रभाव होगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमृतकाल के इस कालखंड में हम जो करेंगे, जो कदम उठाएंगे, जितना त्याग करेंगे, तपस्या करेंगे, उसका आने वाले एक हजार साल पर प्रभाव होगा। मैं पिछले 1000 वर्षों की बात इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं देख रहा हूं कि देश के सामने एक बार फिर अवसर है। अभी हम जिस युग में जी रहे हैं इस युग में हम जो करेंगे, जो कदम उठाएंगे और एक के बाद एक जो निर्णय लेंगे, वह स्वर्णिम इतिहास को जन्म देगा।
AUG 15, 2023 07:48 IST

मणिपुर में शांति का समाधान निकलेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि पिछले दिनों में मणिपुर में हिंसा का दौर चला, मां बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ, लेकिन अब शांति बहाल हो रही है और शांति से ही समाधान निकलेगा।
AUG 15, 2023 07:47 IST

आपदा को केंद्र और राज्य सरकार मिलकर निपटेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के अनेक हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा किए हैं, जिन परिवारों ने इनका सामना किया, उनके प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर संकट से निपटेंगे, प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे।
AUG 15, 2023 07:43 IST

आजादी की जंग में योगदान देने वालों को नमन

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाल किले की प्राचीर से संबोधन में कहा कि देश की आजादी की जंग में जिन लोगों ने योगदान और बलिदान दिया, त्याग किया, उन सबको नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब जनसंख्या के मामले में भी अग्रणी देश। इतना बड़ा देश, मेरे परिवार के 140 करोड़ सदस्य आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। मैं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले सभी बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
AUG 15, 2023 07:39 IST

हेलीकॉप्टर ने की गई फूलों की वर्षा

AUG 15, 2023 07:37 IST

पीएम मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को सुबह लाल किले पहुंचे, जहां उन्होंने लगातार 10वीं बार इस ऐतिहासिक प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। इससे पहले, लाल किला पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।लाल किला पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने सलामी गारद का निरीक्षण किया। इसके बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने उनका स्‍वागत किया। प्रधानमंत्री ने जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया, भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर मार्क-III ध्रुव ने कार्यक्रम स्थल पर पुष्‍प वर्षा की।
AUG 15, 2023 07:15 IST

राजघाट पहुंचकर पीएम मोदी ने दी बापू को श्रद्धांजलि

AUG 15, 2023 07:02 IST

राहुल गांधी ने देशवासियों की दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

AUG 15, 2023 07:01 IST

किरेन रिजिजू ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

AUG 15, 2023 07:00 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

AUG 15, 2023 06:43 IST

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी और उनसे वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर कहा कि आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं। जय हिंद!प्रधानमंत्री आज लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी जाएगी और फिर भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर पुष्‍प वर्षा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
AUG 15, 2023 06:08 IST

PM के गार्ड ऑफ ऑनर दल में सेना, वायुसेना, नौसेना और दिल्ली पुलिसकर्मी

प्रधानमंत्री के गार्ड ऑफ ऑनर दल में सेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी और 25 कर्मी तथा नौसेना के एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल होंगे। भारतीय सेना इस वर्ष के लिए समन्वय सेवा की भूमिका में है। गार्ड ऑफ ऑनर की कमान मेजर विकास सांगवान के हाथों में होगी। प्रधानमंत्री के गार्ड की कमान मेजर इंद्रजीत सचिन, नौसेना के सैन्य दल की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर एमवी राहुल रमन और वायु सेना के सैन्यदल की कमान स्क्वाड्रन लीडर आकाश गांघस के हाथों में होगी।वहीं दिल्ली पुलिस के दल की कमान एडिशनल डीसीपी संध्या स्वामी संभालेंगी। गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेगे, जहां उनका स्वागत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुख करेंगे।