स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है भारत'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2023, 07:45 PM IST

Independence Day 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारे 77वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह हम सभी के लिए गौरवशाली एवं शुभ अवसर है।

President Addresses Nation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि 'मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि हवा में उत्सव का माहौल है। यह देखना हमारे लिए खुशी के साथ-साथ गर्व की बात है कि भारत में हर जगह, शहरों और गांवों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग कैसे उत्साहित हैं और हमारी आजादी के इस पर्व को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। लोग बड़े उत्साह के साथ 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहे हैं।'

President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतवासियों को दी शुभकामनाएं

द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि 'मेरे प्यारे देशवासियों, देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई! यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है। चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिकों का समुदाय है। जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र के अलावा, हमारी अपने परिवार और कार्य-क्षेत्र से जुड़ी पहचान भी होती है। लेकिन हमारी एक पहचान ऐसी है जो इन सबसे ऊपर है, और हमारी वह पहचान है, भारत का नागरिक होना।'

End of Feed