BBC Raid: बीबीसी छापेमारी का Exclusive Video आया सामने, देखिए क्या कुछ घटित हुआ था

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 14, 2023, 09:59 PM IST

बीबीसी के दिल्ली, मुंबई दफ्तर में 'सर्वे ऑपरेशन' के लिये पहुंची आयकर विभाग की टीम का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है जिसमें BBC स्टाफ और आयकर विभाग के अफसर के बीच गेट न खोलने को लेकर बहस हो गई है।

आयकर विभाग ने मंगलवार को कथित कर अपवंचना की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक 'सर्वे ऑपरेशन' चलाया।

बीबीसी द्वारा दो-भाग वाले वृत्तचित्र 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को प्रसारित करने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई। बीबीसी छापेमारी (BBC Raid) के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें BBC स्टाफ और आयकर विभाग (Income Tax Department) के अफसर के बीच गेट न खोलने को लेकर बहस हो गई।

End of Feed