टोंक रैली में पायलट के निशाने पर BJP, बोले-बहुमत से बनाएंगे सरकार, राजस्थान में दोबारा होगी हमारी वापसी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 03:41 PM IST

Sachin Pilot Tonk Rally : कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जो लोगों के बीच रहता है, वही उनके दिलों में भी रहता है। किसानों के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए पायलट ने ट्रैक्टर रैली में हिस्सा भी लिया। इसके बाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, 'देश में जो माहौल बना है, उससे केंद्र सरकार डर गई है।'

Sachin Pilot Tonk Rally : राजस्थान में विधानसभा चुनावों का सियासी पारा गरम हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं। एक-दूसरे को घेरने और निशाना साधने के क्रम में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को टोंक में भाजपा एवं केंद्र सरकार पर हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए पायलट ने राज्य की सत्ता में दोबारा वापसी का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी।

sachin pilot

टोंक रैली में सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा।

केंद्र सरकार डर गई है-पायलट

पायलट ने कहा कि जो लोगों के बीच रहता है, वही उनके दिलों में भी रहता है। किसानों के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए पायलट ने ट्रैक्टर रैली में हिस्सा भी लिया। इसके बाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, 'देश में जो माहौल बना है, उससे केंद्र सरकार डर गई है।' पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार पत्रकारों की आवाज दबा रही है।

End of Feed