अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से लड़ें तो जरूर जीतेंगी, लोग उन्हें चाहते हैं...संजय राउत ने किया दावा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 14, 2023, 10:41 AM IST

राउत ने कहा कि वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी।

Sanjay Raut: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने दावा किया है कि अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। राउत ने कहा कि वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। भाजपा के लिए रायबरेली, वाराणसी और अमेठी की लड़ाई कठिन है।

शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात पर कही ये बात

शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात की तुलना उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात से की। शरद पवार और अजीत पवार की मुलाकात की अटकलों पर बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि अगर नवाज शरीफ और पीएम नरेंद्र मोदी मिल सकते हैं, तो शरद पवार और अजीत पवार क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि शरद पवार और अजित पवार की कल मुलाकात के बारे में हमें मीडिया से पता चला है। शरद पवार जल्द ही इस पर बोलेंगे। मुझे लगता है कि शरद पवार ने अजित पवार को इंडिया गुट की बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

End of Feed