जम्मू को थी दहलाने की कोशिश, व्यस्त हाईवे पर मिला 2KG आईईडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 4, 2023, 10:58 PM IST

IED found in Jammu: आईईडी का पता चलने के तुरंत बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को हटा दिया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस की सतर्कता के चलते जम्मू में विस्फोट का प्रयास विफल कर दिया गया।

IED found in Jammu: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार शाम को जम्मू में एक व्यस्त सड़क के किनारे लगाए गए दो किलोग्राम के आईईडी का पता लगाकर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि टिफिन बॉक्स में रखा गया आईईडी सिधरा-नरवाल राजमार्ग पर एक पुलिस जांच चौकी के निकट मिला।

IED found in Jammu

जम्मू में हाईवे पर मिला आईईडी

उन्होंने कहा कि आईईडी का पता चलने के तुरंत बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को हटा दिया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस की सतर्कता के चलते जम्मू में विस्फोट का प्रयास विफल कर दिया गया।

End of Feed