Karnataka:सोशल मीडिया पर पहुंची महिला IPS-IAS अधिकारियों की कैटफाइट, वायरल की निजी फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: किशोर जोशी
  • Updated Feb 20, 2023, 10:21 AM IST

कर्नाटक की दो महिला अधिकारियों की आपसी लड़ाई अब सार्वजनिक बन गई है। आईपीएस अधिकारी रूपा मौदगिल और आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी के बीच कैट फाइट के बाद कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Karnataka News: कर्नाटक में दो महिला अधिकारियों के बीच घमासान शुरू हो गया है। IGP रैंक की अधिकारी IPS अधिकारी रूपा मोदगिल (Roopa Moudgil) वर्तमान में कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम के एमडी के रूप में तैनात हैं। रूपा ने IAS अधिकारी रोहिणी सिंधुरी (Rohini Sindhuri) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट कीं और आरोप लगाया कि सिंधुरी कुछ पुरुष IAS अधिकारियों के साथ उसकी निजी तस्वीरें साझा कर रही थीं। रोहिणी सिंधुरी की जेडीएस विधायक सारा महेश की एक तस्वीर सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया था।

Kanataka IAS IPS Fight

दो वरिष्ठ अधिकारियों की लड़ाई हुई सार्वजनिक

रूपा ने किया सवाल

रूपा ने सिंधुरी पर भ्रष्टाचार सहित 19 आरोप लगाए थे। IAS सिंधुरी ने जवाब देते हुए कहा है कि वो (IPS) जानबूझकर बदनाम करने की साजिश की जा रही है। रूपा ने सवाल किया कि इसका क्या मतलब है जब एक महिला आईएएस अधिकारी एक या दो नहीं, बल्कि तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को ऐसी तस्वीरें भेजती है। रूपा ने आगे आरोप लगाया कि अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमों के अनुसार, इस तरह की तस्वीरें साझा करना और इस तरह की बातचीत करना अपराध है।

सिंधुरी का बयान

हालांकि, सिंधुरी (आयुक्त हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग) ने एक बयान जारी कर कहा कि रूपा ने उन्हें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरें एकत्र की हैं और उन्हें उन अधिकारियों के नाम बताने की चुनौती दी है जिनके साथ उन्होंने तस्वीरें साझा की थीं। उसने आगे कहा कि वह उपयुक्त अधिकारियों के साथ कानूनी और अन्य कार्रवाई करेगी।

End of Feed