भारत ने किया सबसे खतरनाक मिसाइल का परीक्षण, चीन-पाकिस्तान के कई शहर इसकी रेंज में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2023, 05:24 PM IST

Brahmos Missile: पूर्वी तट द्वीपसमूह के पास ब्रह्मोस मिसाइल के सतह से सतह तक मार करने वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया। मिसाइल फायर सफल रहा और मिशन ने अपने सभी उद्देश्य हासिल कर लिए।

Brahmos Missile: भारतीय वायु सेना ने अपनी ताकत और शस्त्रागार में एक और इजाफा किया है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में IAF ने अपनी सबसे खतरनाक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मिसाइल का परीक्षण अंडमान-निकोबाद द्वीप समूह के पास किया गया। मिसाइल ने अपने टारगेट को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

Brahmos Missile

ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

भारतीय वायु सेना के मुताबिक, पूर्वी तट द्वीपसमूह के पास ब्रह्मोस मिसाइल के सतह से सतह तक मार करने वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया। मिसाइल फायर सफल रहा और मिशन ने अपने सभी उद्देश्य हासिल कर लिए। कहा जा रहा है कि इस परीक्षण का मकसद मिसाइल की रेंज को बढ़ाना था।

End of Feed