'मैं गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं', मणि शंकर अय्यर ने क्यों कहा ऐसा?

मणिशंकर ने कहा, मैं खुद को राजीववादी कहता हूं क्योंकि मुझसे दो साल छोटे होने के बावजूद उन्होंने मुझे प्रधानमंत्री कार्यालय में लाकर और जो कुछ उन्होंने किया, उससे मैं दंग रह गया…मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। इसी तरह मैं राजीववादी बन गया।

Mani Shankar Aiyar: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर कांग्रेस के मौजूदा हाईकमान से खुद को पूरी तरह दूर और अलग बताया। अय्यर ने बुधवार को कहा कि वे गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी हैं, लेकिन राहुलवादी नहीं हैं, क्योंकि राहुल गांधी मुझसे बहुत छोटे हैं और राजनीतिक जीवन में मुझसे बहुत दूर हैं। अय्यर ने आगे कहा कि उन्होंने खुद को इंदिराववादी इसलिए नहीं कहा क्योंकि वे इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल घोषित करके हमारे लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने के कदम से पूरी तरह असहमत थे, भले ही वह आपातकाल केवल 18 महीनों के लिए ही क्यों न रहा हो।

Manishankar

मणिशंकर अय्यर का फिर दिया कांग्रेस को चुभने वाला बयान

मुझसे 'राहुलवादी' होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

हाल ही में मीडिया में प्रकाशित राहुल गांधी के बारे में अपने बयान का जिक्र करते हुए अय्यर ने कहा,, जब वह लड़का मुझसे लगभग 30 साल छोटा है और मुझे उसके साथ काम करने का मौका ही नहीं मिला, तो मुझसे 'राहुलवादी' होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है? पीटीआई से बात करते हुए अय्यर ने कहा कि उन्होंने हाल ही में कहा था कि मैं गांधीवादी हूं, मैं नेहरूवादी हूं, मैं राजीववादी हूं, लेकिन मैं राहुलवादी नहीं हूं।

End of Feed