Kumar Vishwas को बवाल के बाद मांगनी पड़ी माफीः बोले- जिन्होंने ये विघ्न संतोष पैदा किया...; जानें- किस बात पर हुआ था विवाद?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 22, 2023, 06:00 PM IST

दरअसल, कवि विश्वास ने उज्जैन में 21 फरवरी, 2023 को राम कथा के दौरान उन्होंने अपने कार्यालय में काम करने वाले एक बालक को लेकर टिप्पणी की थी। संयोग से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में काम करता है। वह पढ़ता लिखता कम है और बोलता अधिक है। ऐसे में मैंने उससे कहा था- तुम पढ़ा करो...पढ़ते नहीं हो। वामपंथी कुपढ़ हैं और तुम अनपढ़ हो।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में रामकथा के दौरान दिए बयान पर मचे बवाल के बाद कवि कुमार विश्वास ने माफी मांग ली है। बुधवार (22 फरवरी, 2023) को उन्होंने इस बाबत एक वीडियो संदेश जारी किया और बताया कि असल में क्या हुआ था और उन्होंने क्या-कुछ कहा था। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी टिप्पणी को गलत संदर्भ में लिया गया।

उन्होंने अपने वीडियो संदेश में दो टूक कहा- पढ़ता-लिखता कम है। बोलता ज्यादा है। मैंने उससे पढ़ने के लिए कहा था। वापमंथ को पढ़ो और तुम अनपढ़ हो। सिर्फ इतनी सी बात मैंने कही थी। कुछ विंघ्न संतोषियों ने इसे ज्यादा फैला दिया। आज मुझे कुछ समाचार मिले कि मित्रों ने कहा कि वे इस कथा को भंग करेंगे। भाई, राम की कथा कौन भंग करता है? यह भी ध्यान रखिए।

End of Feed