अंतरिक्ष से भारत दिखता है कितना शानदार, ISRO के Oceansat-3 ने दिखाया दिलकश नजारा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 30, 2023, 05:52 PM IST

पहला ओशनसैट 1999 में पृथ्वी से लगभग 720 किलोमीटर ऊपर एक ध्रुवीय सूर्य समकालिक कक्षा में प्रक्षेपित किया गया था।

Stunning India Images From Space: अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-06) यानी ओशनसैट-3 ने ऑनबोर्ड ओशन कलर मॉनिटर का इस्तेमाल करके पृथ्वी की नई छवियों को प्राप्त किया है। छवियां हैदराबाद में इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) द्वारा अंतरिक्ष यान द्वारा वापस किए गए डेटा से पैदा हुआ मोजेक है। इसमें भारत हल्के गुलाबी रंग में बेहद शानदार नजर आ रहा है। पहली नजर में ही ये बहुत आकर्षक दिख रहा है।

Earth Image Shown By ISRO

इसरो ने दिखाया भारत का नजारा (Photo- इसरो)

अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-06 ओशनसैट सीरीज में तीसरी पीढ़ी का उपग्रह है और इसे एडवांस पेलोड निर्देशों के साथ-साथ एप्लिकेशन क्षेत्रों के साथ ओशनसैट-2 अंतरिक्ष यान की लगातार सेवाएं देने के लिए डिजाइन किया गया है।

End of Feed