Oil and Gas Production: कितने टेम्परेचर पर बनता है तेल और गैस, खुदाई में कहां से क्या निकलेगा, कैसे होता है तय, जानें

Oil and Gas Production: यह समझना बहुत जरूरी है कि आखिर खाड़ी देशों में ही गैस और कच्चा तेल ज्यादातर क्यों मिलता है। इसके अलावा, पहले गैस मिलती है फिर तेल या फिर दोनों एक साथ। और धरती के नीचे तेल और प्राकृतिक गैस आखिर बनती कैसे है। आज हम आपको इन्हीं सवालों के जवाब देंगे...आइए आसान भाषा में समझते हैं इस जटिल वैज्ञानिक प्रक्रिया को...

Oil and Gas Production: ईरान-इजरायल और अमेरिका के साथ टकराव में जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वह थी प्राकृतिक गैस और कच्चा तेल। भले ही अस्थायी युद्धविराम हुआ है बावजूद इसके तकरीबन पूरी दुनिया इन दोनों के संकट का अभी भी सामना कर रही है। ऐसे में यह समझना बहुत जरूरी है कि आखिर खाड़ी देशों में ही गैस और कच्चा तेल ज्यादातर क्यों मिलता है। इसके अलावा, पहले गैस मिलती है फिर तेल या फिर दोनों एक साथ। और धरती के नीचे तेल और प्राकृतिक गैस आखिर बनती कैसे है। आज हम आपको इन्हीं सवालों के जवाब देंगे...आइए आसान भाषा में समझते हैं इस जटिल वैज्ञानिक प्रक्रिया को...

tel aur gas

कैसे जमीन के नीचे बनता है तेल और गैस। (फोटो-AI)

बता दें कि तेल और प्राकृतिक गैस का एक साथ मिलना कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि इसके पीछे भूगर्भीय विज्ञान का मजबूत आधार है। जमीन के नीचे मौजूद तापमान, दबाव और समय का लंबा खेल इन दोनों संसाधनों को साथ पैदा करता है और एक ही जगह पर जमा भी करता है। दरअसल,आज जो कच्चा तेल हमें मिलता है,उसकी शुरुआत समुद्रों में रहने वाले सूक्ष्म जीवों, शैवाल और पौधों से हुई थी। ये जीव मरने के बाद समुद्र की तलहटी में जमा हो गए और समय के साथ मिट्टी और रेत की परतों के नीचे दबते चले गए। ऑक्सीजन की कमी और बढ़ते दबाव ने इन्हें सड़ने की बजाय संरक्षित रखा और बाद में यही जैविक पदार्थ आगे चलकर हाइड्रोकार्बन में बदल गए।

End of Feed