Gallantry And Service Medals 2024: इस साल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक, जानिए किस राज्य को मिले सबसे ज्यादा मेडल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 10:43 AM IST

Gallantry And Service Medals 2024: गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस साल पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

Gallantry And Service Medals 2024: गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर इस साल के वीरता व सेवा पदक पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस साल पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

Gallantry and Service Medals

गृह मंत्रालय ने किया वीरता पुरस्कारों का ऐलान

मंत्रालय ने बताया कि वीरता के लिए दो लोगों को राष्ट्रपति पदक (PMG) और वीरता पदक (GM) 275 कर्मियों को प्रदान किया गया है। 277 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 119 कर्मियों, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के 133 कर्मियों और अन्य क्षेत्रों के 25 कर्मियों को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

End of Feed