बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर सरकार सख्त, अमित शाह बोले- पहचान कर उन्हें करें निर्वासित

Illegal Immigrants: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बने घुसपैठियों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए; उनकी पहचान कर उन्हें निर्वासित किया जाना चाहिए।

Illegal Immigrants: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अमित शाह ने कहा कि बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने में मदद करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह

'घुसपैठियों की करें पहचान'

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बने घुसपैठियों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए; उनकी पहचान कर उन्हें निर्वासित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले दिल्ली के पुलिस थानों और उपसंभागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

End of Feed