LIVEHMPV Virus Outbreak News : HMPV के बढ़ते मामलों के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य सचिव ने की बैठक, तमिलनाडु में भी एचएमपीवी के मामले दर्ज; केंद्र से लेकर राज्य तक अलर्ट, जानें कितना खतरनाक है वायरस
HMPV Virus Outbreak News, HMPV Virus Cases in India (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) 6 January 2024 LIVE Updates: भारत में ह्यूमन मेटानिमोवायरस (HMPV) संक्रमण के कुछ मामले सामने आने के बाद केंद्र ने राज्यों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संबंधी रोग (SARI) सहित श्वसन संबंधी बीमारियों के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा है। साथ ही एचएमपीवी की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है। भारत में एचएमपीवी वायरस का पहला केस मिल चुका है। कई राज्यों में एचएमपीवी वायरस का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक अलर्ट दिख रही है। मीटिंग पर मीटिंग जारी हैं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हैं। एचएमपीवी वायरस पर हर जानकारी के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ

HMPV Virus Outbreak News : HMPV के बढ़ते मामलों के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य सचिव ने की बैठक, तमिलनाडु में भी एचएमपीवी के मामले दर्ज; केंद्र से लेकर राज्य तक अलर्ट, जानें कितना खतरनाक है वायरस
HMPV Virus Outbreak News, HMPV Virus Cases in India (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) 6 January 2024 Updates: भारत में ह्यूमन मेटानिमोवायरस (HMPV) संक्रमण के कुछ मामले सामने आने के बाद केंद्र ने राज्यों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संबंधी रोग (SARI) सहित श्वसन संबंधी बीमारियों के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा है। साथ ही एचएमपीवी की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है। चीन ने दुनिया को एक और वायरस दे दिया है। चीन में तबाही मचाने के बाद एचएमपीवी वायरस अब भारत भी पहुंच चुका है। गुजरात के अहमदाबाद में एक दो महीने के बच्चे के ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राजस्थान के डूंगरपुर के रहने वाले शिशु को श्वसन संक्रमण के लक्षणों की वजह से 24 दिसंबर को चांदखेड़ा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद जांच में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि हुई है। कर्नाटक में भी दो मामले मिले हैं।
इससे पहले, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कई श्वसन वायरस रोगजनकों के लिए नियमित निगरानी के माध्यम से कर्नाटक में एचएमपीवी के दो मामलों का पता लगाया था। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को आश्वासन दिया कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। बेंगलुरु में एचएमपीवी के दो मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने यह बात कही।
HMPV से चीन में बिगड़ने लगे हालात, वुहान में स्कूल बंद
चीन में वायरस से हालात बिगड़ने लगे हैं। वुहान में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बच्चों में बढ़ते मामलों को देखते हुए ही ये फैसला लिया गया है। वायरस के बढ़ते मामलों से WHO भी टेंशन में आ गया है। उसने चीन से HMPV की पूरी जानकारी मांगी है।
HMPV के बढ़ते मामलों के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य सचिव ने की बैठक
भारत में ह्यूमन मेटानिमोवायरस (HMPV) संक्रमण के कुछ मामले सामने आने के बाद केंद्र ने राज्यों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संबंधी रोग (SARI) सहित श्वसन संबंधी बीमारियों के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा है। साथ ही एचएमपीवी की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है।
'एचएमपीवी' एक सामान्य फ्लू वायरस, चिंता की बात नहीं : स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
देशभर में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के कुछ मामले सामने आने से लोगों में भय का माहौल है। महाराष्ट्र के नागपुर में दो बच्चों के इस वायरस के चपेट में आने का संदेह है। वायरस को लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि इस वायरस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह से तैयार है।
पटना जिला प्रशासन ने लोगों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की
देश के कुछ हिस्सों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आने की खबरों के बीच, पटना जिला प्रशासन ने मंगलवार को लोगों से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया और कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘लोगों को एचएमपीवी को फैलने से रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी स्वास्थ्य संबंधी सलाह का पालन करना चाहिए।’’
झारखंड एचएमपीवी संक्रमण से अप्रभावित
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण से अप्रभावित बना हुआ है और देश के अन्य हिस्सों में ऐसे मामले सामने आने पर घबराने की जरूरत नहीं है। अंसारी ने कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।
नागपुर में एचएमपीवी के दो संदिग्ध मामले पाए गए
महाराष्ट्र के नागपुर में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं और दोनों मरीज स्वस्थ हैं। उनके नमूने एकत्र कर लिए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मरीजों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया और उनके नमूने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) को भेजे गए हैं।
बिहार में एचएमपीवी वायरस को मात देने के लिए कोरोना की तर्ज पर होंगे इंतजाम
चीन में फैले एचएमपीवी वायरस को बिहार में मात देने के लिए कोरोना की तर्ज पर इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के बाद सभी जिलों के जिलाधिकारियों, मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के प्राचार्य एवं अधीक्षक, सिविल सर्जनों को इस वायरस से बचाव के लिए कोरोना की तर्ज पर ही इंतजाम करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह एक श्वसन तंत्र से जुड़ा हुआ वायरस है। इसके संक्रमण से बचने के लिए कोई विशेष एंटी वायरल या वैक्सीन अबतक उपलब्ध नहीं है। विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा इन्फ्लूएंजा के समान बीमारी एवं सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी न्यूमोनिया (सारी) का सर्विलांस सुनिश्चित करते हुए इसको आईएचआईपी पोर्टल पर प्रतिदिन रिपोर्ट दी जाए।
एचएमपीवी वायरस को लेकर कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामलों में वृद्धि के बीच सभी सरकारों ने कमर कस ली है। केंद्र ने राज्यों से देश में श्वसन संबंधी बीमारियों पर निगरानी की समीक्षा करने को कहा है। हरियाणा में फिलहाल इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। इस बारे में सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र के डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया, ''इसके बारे में जो हमने अभी तक सरकार से जो निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसके हिसाब से यह ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) है। यह कोई नया वायरस नहीं है। इसके मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इसके लक्षण लगभग कोरोना वायरस जैसे ही हैं।''
HMPV को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री
तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को कहा कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) कोई नया और खतरनाक संक्रमण नहीं है। ऐसे में इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं और यह भी कहा कि राज्य में इससे संक्रमित मिले दो व्यक्ति ‘‘ठीक हैं।’’ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मा. सुब्रमण्यन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उनमें से एक 69 वर्षीय सलेम का निवासी है जो कैंसर, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से ग्रस्त है, जबकि दूसरा, 45 वर्षीय चेन्नई का निवासी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की स्थिति की समीक्षा
एचएमपीवी के कहर को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कमर कस ली है। इसी बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को आईएलआई (इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण) और एसएआरआई (गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) की निगरानी को और मजबूत करने की सलाह दी। साथ ही, राज्यों से यह भी कहा गया कि वे निवारक उपायों के बारे में जनता में जागरूकता बढ़ाएं, ताकि ऐसे मामलों का समय पर पता लगाया जा सके।
हर स्थिति से निपटने के लिए ओडिशा सरकार तैयार
देश के कुछ हिस्सों में HMPV वायरस के मामलों के बीच ओडिशा सरकार ने सोमवार को कहा कि वह ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्र ने अभी तक कोई सलाह जारी नहीं की है। फिर भी हम किसी भी समय स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
केंद्र ने राज्यों से बचाव संबंधी जागरूकता बढ़ाने की अपील की
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने देश में श्वसन संबंधी बीमारियों की वर्तमान स्थिति और उनके प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की स्थिति की समीक्षा की। देश में सांस संबंधी बीमारी में कोई वृद्धि नहीं हुई है ऐसे मामलों का पता लगाने के लिए कड़ी निगरानी की जारी है। राज्यों को उपायों और बचाव के संबंध में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी गई। राज्यों को ILI/SARI निगरानी को मजबूत करने और समीक्षा करने की सलाह दी गई है।
नागपुर में भी HMPV के 2 मरीज मिले
महाराष्ट्र के नागपुर में दो बच्चों की रिपोर्ट एचएमपीवी पॉजिटिव आई है। 3 जनवरी को निजी अस्पताल में सात साल के बच्चे और 13 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन दोनों बच्चों में खांसी और बुखार के लक्षण पाए गए।
आंध्र प्रदेश ने HMPV को लेकर जारी किया अलर्ट
आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को देश के कुछ हिस्सों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामले सामने आने के मद्देनजर अलर्ट जारी किया। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने तथा सभी आवश्यक निवारक उपाय करने के स्पष्ट निर्देश दिए। जब अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य के किसी भी हिस्से से एचएमपीवी का कोई मामला सामने नहीं आया है, तो उन्होंने अधिकारियों से देश के अन्य हिस्सों से राज्य में प्रवेश करने वालों पर नजर रखने और जहां भी आवश्यक हो परीक्षण करने को कहा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने टेलीकांफ्रेंस में हिस्सा लिया।
HMPV से संक्रमित नवजात की कैसी है तबियत?
गुजरात के अहमदाबाद में एमपीवी वायरस से संक्रमित दो माह के नवजात की स्थिति अब ठीक बताई जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि राजस्थान के डूंगरपुर से सरवर आया दो माह का बच्चा वायरस से संक्रमित पाया गया जिसे बाद में अहमदाबाद रेफर कर दिया गया।
तमिलनाडु में HMPV के दो मामले आए सामने
तमिलनाडु में चीन के आए HMPV वायरस के दो मामले सामने आए हुए हैं। इस वायरस को लेकर केंद्र से लेकर राज्य तक अलर्ट हो गए हैं।
साल 2001 से मौजूद है HMPV वायरस: गजेन्द्र सिंह खींवसर
राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सोमवार को कहा कि देश में कुछ राज्यों में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV) के कुछ मामले सामने आए हैं, लेकिन इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। खींवसर ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, यह वायरस वर्ष 2001 से मौजूद है, लेकिन रोगियों पर इसका प्रभाव सामान्य रहा है तथा इस वायरस से मौत का कोई मामला और चिंताजनक स्थिति सामने नहीं आई है।
आंध्र प्रदेश ने एचएमपीवी को लेकर जारी किया अलर्ट
आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को देश के कुछ हिस्सों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आने के मद्देनजर अलर्ट जारी किया। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने तथा सभी आवश्यक निवारक उपाय करने के स्पष्ट निर्देश दिए। जब अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य के किसी भी हिस्से से एचएमपीवी का कोई मामला सामने नहीं आया है, तो उन्होंने अधिकारियों से देश के अन्य हिस्सों से राज्य में प्रवेश करने वालों पर नजर रखने और जहां भी आवश्यक हो परीक्षण करने को कहा।
HMPV Virus Outbreak News Live: क्या है एचएमपीवी
एचएमपीवी वैश्विक स्तर पर श्वसन संबंधी बीमारी पैदा करने वाला वायरस है। हाल में चीन में इसके प्रकोप की खबरों ने दुनिया का ध्यान खींचा। यह एक वायरल रोगजनक है जो सभी आयु वर्ग के लोगों में श्वसन संक्रमण का कारण बनता है।
कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पाए गए पांच मामले
कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में सोमवार को पांच शिशुओं में ‘ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस’ (एचएमपीवी) संक्रमण की पुष्टि हुई, जो भारत में इस वायरस से संक्रमण के पहले दर्ज मामले हैं। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आशंकाओं को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि वह श्वसन संबंधी बीमारियों में किसी भी संभावित वृद्धि से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। एचएमपीवी वैश्विक स्तर पर श्वसन संबंधी बीमारी पैदा करने वाला वायरस है। हाल में चीन में इसके प्रकोप की खबरों ने दुनिया का ध्यान खींचा। यह एक वायरल रोगजनक है जो सभी आयु वर्ग के लोगों में श्वसन संक्रमण का कारण बनता है।