PM Modi Schedule in UAE: यूएई के दो दिन के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, जानें-यात्रा का पूरा कार्यक्रम

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2024, 01:21 PM IST

PM Modi Schedule in UAE: पीएम मोदी का यह यूएई दौरा बेहत व्यस्त रहने वाला है। इस दौरे के आकर्षण का केंद्र अबू धाबी में निर्मित BAPS का मंदिर है। खाड़ी देश में भारत के इस पहले पारंपरिक मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होना है।

PM Modi Schedule in UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को अपने दो दिन के दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) रवाना हो रहे हैं। उनका यह दौरा बेहद खास रहने वाला है। साल 2015 के बाद पीएम मोदी का यह सांतवा और बीते आठ महीनों में यूएई का तीसरा दौरा है। प्रधानमंत्री का यह दौरा यूएई के साथ संबंधों में आई प्रगाढ़ता को दर्शाता है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ पीएम मोदी के बहुत ही मधुर संबंध हैं। दोनों नेताओं के बीच तालमेल एवं वैश्विक मुद्दों पर आपसी समझ बहुत बेहतर मानी जाती है। विगत एक दशक में यूएई, भारत का एक बड़ा रणनीतिक साझेदार के रूप में उभरा है। दोनों देशों के बीच व्यापार नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं।

PM Modi UAE Visit

पीएम मोदी का दो दिवसीय यूएई दौरा।

बेहद व्यस्त रहेगा PM मोदी का यह दौरा

पीएम मोदी का यह यूएई दौरा बेहत व्यस्त रहने वाला है। इस दौरे के आकर्षण का केंद्र अबू धाबी में निर्मित BAPS का मंदिर है। खाड़ी देश में भारत के इस पहले पारंपरिक मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होना है। प्रधानमंत्री 14 फरवरी को 25 एकड़ में फैले इस भव्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर वहां रहने वाले भारतीय समुदाय में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मंदिर को देखने के लिए दुनिया भर से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हिंदू समुदाय का कहना है कि मंदिर का बनना उनके लिए सपने का पूरा होने जैसा है।

End of Feed