Himani Narwal Murder Case: हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, सूटकेस में मिला था शव

Himani Narwal Murder Case: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

Himani Narwal Murder Case: हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव 1 मार्च को रोहतक में एक हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर मिला था।

Himani Narwal Murder Case

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

हत्यारे के साथ रिलेशनशिप में थी हिमानी

हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में रोहतक पुलिस ने दिल्ली से सचिन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सूत्रों का कहना है कि हिमानी आरोपी को ब्लैकमेल कर रही थी इसी कारण आरोपी ने उसकी हत्या की है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किया गया शख्स बहादुरगढ़ के नजदीक के गांव का रहने वाला है। हत्यारे के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद किए गए है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की गई थी। हत्या के बाद शव को सूटकेस में डालकर ले गया था। हत्यारा हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था। आरोपी के अनुसार, उसने हिमानी को काफी पैसे भी दिए थे। आरोपी ने बताया कि वह बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड करती थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हिमानी की मां का कहना है कि हमारी बेटी को किसी बात की कोई कमी नहीं थी वह किसी को क्यों ब्लैकमेल करेगी। हिमानी का राजनीति में एक्टिव होने के कारण कई लोगों से जानकारी थी, कई लोग उससे मिलने के लिए आते थे और वह भी लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहती थी लेकिन अब वह राजनीति से थोड़ी दूरी बनाकर एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी आरोपी कौन है वह नहीं जानती लेकिन उनका कहना है इस मामले में पुलिस तह तक जांच करें और आरोपी को फांसी की सजा हो।

End of Feed