Himachal Earthquake: हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जैदेवी के पास आंका गया है। भूकंप के झटकों से जैसे ही जमीन हिली लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। बता दें उत्तर भारत में सुंदरनगर शहर पहले से भी जोन 5 में अति संवेदनशील जगह बताई गई है। बता दें, उथले भूकंप गहरे भूकंपों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं क्योंकि पृथ्वी की सतह के करीब उनकी ऊर्जा अधिक निकलती है। इससे ज़मीन का कंपन अधिक होता है और संरचनाओं और हताहतों को अधिक नुकसान होता है, जबकि गहरे भूकंप सतह पर आने पर ऊर्जा खो देते हैं।
हिमाचल में महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके
महाराष्ट्र के सोलापुर में भी आया था भूकंप
इससे पहले 3 अप्रैल को नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रिक्टर पैमाने पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया था। हाल ही में, 28 मार्च को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे व्यापक विनाश हुआ। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक इमारतें ढह गईं और पड़ोसी चीनी प्रांतों में भी झटके महसूस किए गए।
