Heatwave: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में 50 शव बरामद, लू लगने से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ी

Heatwave: उत्तर भारत के अधिकांश इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने के बीच दिल्ली में पिछले 48 घंटों के दौरान विभिन्न हिस्सों से वंचित सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से जुड़े 50 लोगों के शव बरामद किए गए।

Heatwave: राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने के बीच पिछले 48 घंटों के दौरान दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से वंचित सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से जुड़े 50 लोगों के शव बरामद किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि क्या सभी की मौत गर्मी से संबंधित कारणों से हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इंडिया गेट के निकट बच्चों के पार्क में 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बेघर लोगों के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन ‘सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट’ ने दावा किया है कि 11 से 19 जून के बीच दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण 192 बेघर लोगों की मौत हुई।

Heatwave

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी।

टूट रहे गर्मी के कई रिकार्ड

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने के चलते लू लगने से जान गंवाने वाले लोगों और यहां अस्पतालों में इससे पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। गंभीर जल संकट से जूझ रही दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो 1969 के बाद जून में सबसे अधिक है। केंद्र द्वारा संचालित राममनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में पिछले दो दिन में 22 मरीज लाए गए। अस्पताल में पांच मौतें हुई हैं और 12 से 13 मरीज जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं।

End of Feed