नौकरी के बदले जमीन घोटाला: लालू यादव की पेशी आज, बोले-हमने कोई ऐसा काम नहीं किया है जिससे डरना पड़े

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 4, 2023, 07:24 AM IST

नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में आज सुनवाई हो रही है। इस पर आरोपी लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमने कोई ऐसा काम नहीं किया है जिससे हमें डरना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए।

नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले पर सुनवाई पर आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सुनवाइयां होती रहती हैं। हमने कोई ऐसा काम नहीं किया है जिससे हमें डरना पड़े। बिहार जाति जनगणना रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि बिहार में हमने जातीय जनगणना कर दिया है और ये पूरे देश में होना चाहिए क्योंकि इससे पूरे देश के गरीबों, दलितों और अन्य लोगों को लाभ होगा और सबको हक मिलेगा।

Land for job scam, Lalu Prasad Yadav

नौकरी के बदले जमीन घोटाला और जातीय जनगणना पर खुलकर बोले लालू यादव

लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और 14 अन्य के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन मामले में बुधवार को नई दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई होनी है। कोर्ट ने उन्हें बुधवार को सुनवाई के लिए सशरीर उपस्थित होने को कहा है। इस मामले में सीबीआई पहले ही सभी 17 लोगों को समन भेज चुकी है।

End of Feed